पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
07-Feb-2021 11:55 AM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के परिजन उनकी हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. रुपेश के परिजनों को मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से वक्त मिल चुका है. आज शाम 4:00 बजे रुपेश के परिवार वाले मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और नीतीश कुमार से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग रखेंगे.
रूपेश सिंह के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा है कि वह बिहार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है. लिहाजा मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त उन्होंने मांगा था. मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें शनिवार का वक्त दिया गया लेकिन चक्का जाम होने की वजह से उन्होंने आने में असमर्थता जताई जिसके बाद आज रविवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त दिया गया है.
आपको बता दें कि पटना पुलिस ने रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर खुलासा करने का दावा किया था. पटना पुलिस का चुकी है कि उसने रुपए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ऋतुराज नाम के शख्स ने रुपए सिंह की हत्या रोडरेज की एक मामूली घटना को लेकर की थी. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने लंबा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की मोटिव और उसकी पूरी कहानी बताई थी लेकिन परिवार वालों को पटना पुलिस की थ्योरी हजम नहीं हो रही.
रुपेश की पत्नी और उनके भाई, पिता समेत बहन हर कोई इस पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में रूपेश की पत्नी खुद कर चुकी हैं कि पटना पुलिस की इस कहानी पर उन्हें भरोसा नहीं है. वह न्याय के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं. अब देखना होगा मुख्यमंत्री के सामने रूपेश का परिवार क्या कुछ कहता है.