ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / CM Nitish Kumar: पीएम मोदी के जाते ही सीएम नीतीश भी अचानक पहुंच...

CM Nitish Kumar: पीएम मोदी के जाते ही सीएम नीतीश भी अचानक पहुंच गए दिल्ली, सियासी हलचल हो गई तेज

15-Nov-2024 05:53 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: जमुई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना हो गए हालांकि इससे पहले उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उनके दिल्ली जाने में थोड़ा विलंब हो गया। पीएम मोदी के दिल्ली रवाना होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे और अचानक वो भी दिल्ली चले गए। सीएम के अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक निजी कार्यक्रम से दिल्ली गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना है। दो दिनों के दौरे के बाद सीएम शनिवार को पटना वापस लौट आएंगे हालांकि उनके दिल्ली जाने से सियासी हलचल जरूर बढ़ गई है।


सीएम के अचानक दिल्ली जाने के बाद खबर आई के वह रूटीन चेकअप के लिए गए हैं लेकिन अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक उन्हें दिल्ली में किसी शादी समारोह में शामिल होना है, इसको लेकर ही वह दिल्ली रवाना हुए हैं। पिछले महीने भी मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे।


सीएम नीतीश का दौरा सियासी नहीं है हालांकि हर किसी कि नजर होगी कि वह दिल्ली में किन लोगों से मुलाकात करते हैं। तीन दिन के भीतर पीएम मोदी के दो बार बिहार आने के बाद सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली जाना अहम माना जा रहा है। 13 नवंबर को पीएम मोदी दरभंगा पहुंचे थे और एम्स के साथ साथ बिहार को कई सौगात दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री 15 नवंबर को जमुई पहुंचे और करोड़ों की योजनाओं की शुरुआत की।