पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
29-Dec-2021 12:07 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान चला रहे हैं. नीतीश कुमार अपने शराबबंदी कानून को महात्मा गांधी के विचारों से जोड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने नीतीश के शराबबंदी कानून को अदूरदर्शी करार दिया है. जस्टिस रमना ने कहा कि इसके कारण कोर्ट में मुकदमों का ढेर लग गया है.
अब इसी को लेकर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब का बोतल पकड़ने के लिए बिहार में टूर कर रहे हैं. लोग हंस रहे हैं कि बिहार असेंबली में खाली शराब की बोतलें मिल रही है. और बिहार के शीर्ष पदाधिकारी डीजीपी और नीतीश बाबू शराब की बोतल ढूंढने में लगे हैं.
शिवानंद तिवारी ने तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि यह भी एक तरह की मानसिक बीमारी है और मुझे लगता है नीतीश कुमार के अंदर जो नशा है वह शराब से भी ज्यादा खतरनाक है. बिहार गरीब राज्य है. नीतीश इस पर इतना बोझ डाल रहे हैं. सारे बड़े अधिकारी इनके पीछे पीछे दौड़ रहे हैं.
शिवानंद तिवारी ने जस्टिस रमना के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि न्यायालयों पर पहले से इतना बोझ है तीन लाख मुकदमा पेंडिंग है. लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, फैसले लंबित पड़े है. और अब शराब के मुकदमे से यह बोझ और बढ़ गया है. राजद नेता ने कहा कि पटना के एक होटल में शराब के आरोप में लड़का लड़की पकड़े जाते हैं तो तुरंत उनको जेल भेज दिया जाता है. उनके भविष्य के बारे में भी नहीं सोचा जाता. यह सब काउंसलिंग का मामला है.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि शराब मामले में सबसे ज्यादा गरीब ही पकड़े जाते हैं. बिहार में गरीबी दूर नहीं कर रहे हैं. सिर्फ शराब पकड़ने में लगे हैं. नीतीश कुमार का नशा शराब के नशे से भी खराब है. गरीब राज्य पर इतना बोझ बढ़ा दिए हैं.