ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा, अध्यक्ष और सभापति को दी मानसून सत्र की बधाई

सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा, अध्यक्ष और सभापति को दी मानसून सत्र की बधाई

26-Jul-2021 10:48 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री सबसे पहले विधानसभा पहुंचे. विधानसभा में सत्तापक्ष के नेताओं और कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने पर स्पीकर को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उनके साथ से बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष और महेश्वर हजारी भी मौजूद थे.


इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद पहुंचे. विधान परिषद पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की और अवधेश नारायण सिंह को उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने पर बधाई दी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई.


आपको बता दें कि बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. मानसून सत्र आगामी 30 जुलाई तक चलेगा. इस सत्र में 5 कार्य दिवस रखे गए हैं.  सरकार की तरफ से कुल 7 विधेयक पर सदन में पेश किए जाने हैं. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 का अनुपूरक बजट भी लाया जाना है.