चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Oct-2021 04:10 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज NDA प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे थे।
दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र के धबौलिया में सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर लालू यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण में बिहार सबसे आगे हैं। कोरोना के दौरान हमलोग लगातार काम करते रहे हैं। विरोधियों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहा जरा उनसे पूछिए कि आपदा के वक्त वो कहां गायब हो गए थे। सीएम नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विरोधियों से सवाल पूछने की बात लोगों से कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताने के साथ ही लालू यादव के शासनकाल की याद ताजा करा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि पढ़ाई व शिक्षा को लेकर हमलोगों ने कुछ नहीं किया। तो जरा उनसे पूछिए कि हमारे शासन से पहले उनको जब जनता ने मौका दिया था तब शिक्षा की क्या स्थिति थी, ये जरा बता दें।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने जब भी हमें मौका दिया हम काम किए हैं और आगे भी करेंगे। लेकिन यहां कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ कमाई से मतलब रहता है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री जीवेश मिश्रा सहित तमाम एनडीए के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद थे।