ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

CM नीतीश ने PM मोदी के मंत्री को लिखी चिट्ठी, इस फैसले पर की पुनर्विचार की अपील

CM नीतीश ने PM मोदी के मंत्री को लिखी चिट्ठी, इस फैसले पर की पुनर्विचार की अपील

18-Dec-2019 03:01 PM

PATNA:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। गया के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी बंद किए जाने की खबरों के बीच नीतीश ने नाराजगी जताते हुए फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है।

सीएम ने अपने पत्र में भारतीय सेना के गया स्थित ओटीए को बंद करने के फैसले को बिहार के हित में नहीं होने की बात कही है। साथ ही कहा है कि यह यहां की जनता के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा है कि गया ओटीए को बंद किये जाने की सूचना से वह काफी दुखी हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बहुत कम सैन्य संस्थान हैं। रक्षामंत्री स्वयं जानते हैं कि सेना में अधिकारियों की कमी को पूरा करने के साथ ही सेना को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2011 में गया में ओटीए की स्थापना की गई थी। उन्होनें कहा कि यह एकेडेमी इस क्षेत्र में न केवल रोजगार के अवसरों का सृजन करता है बल्कि इस क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की समझ विकसित करने के साथ ही अर्थव्यवस्था में भी योगदान करता है। यह संस्थान इस क्षेत्र की एक बड़ आबादी की आजीविका का भी माध्यम है।