ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

सीएम नीतीश ने लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम नीतीश ने लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

24-Sep-2022 07:18 PM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के बेला स्थित लेदर गुड्स पार्क और मोतीपुर स्थित इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया और लेदर पार्क में जीविका दीदियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर महासेठ समेत उद्योग विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।


बता दें कि मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों के द्वारा लेदर इंडस्ट्री को संचालित किया जा रहा है। लेदर कलस्टर में जीविका की 40 महिला उद्यमियों को जोड़ा गया है। उद्योग विभाग की तरफ से इन्हें 10 लाख रुपए का लोन दिया गया है। सरकार की तरफ से 10 लाख के लोन पर पांच लाख की सब्सिडी दी जा रही है। फिलहाल तीन-तीन लाख की राशि जीविका दीदियों के खातों में पहुंच भी गई है। 


इस दौरान सीएम ने जीविका दीदियों से बातचीत की और उन्हें कई निर्देश भी दिए।इसके बाद सीएम नीतीश ने मोतीपुर इनेनॉल प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लांट के बारे विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को प्लांट के चालू होने में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएम के साथ उद्योग मंत्री समीर महासेठ, विधान पार्षद दिनेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।