ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / CM नीतीश ने घोड़ा कटोरा का किया दौरा, गंगा का पानी राजगीर-गया पहुंचाने...

CM नीतीश ने घोड़ा कटोरा का किया दौरा, गंगा का पानी राजगीर-गया पहुंचाने की परियोजना शुरू

28-Dec-2019 06:26 PM

By Pranay Raj

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालन्दा जिले में गिरियक प्रखंड के घोड़ा कटोरा में गंगाजल संग्रह के लिए प्रस्तावित वाटर डैम का हवाई और स्थल निरीक्षण किया। इस घोड़ा कटोरा डैम में 90 मिलियन क्यूसेक मीटर पानी जमा होगा। इसी से पहले फेज में राजगीर और गया के लोगो को पीने की पानी उपलब्ध कराया जायेगा।

इस परियोजना के दूसरे फेज में नवादा जिले के लोगो को पानी उपलब्ध कराया जायेगा। गौरतलब है कि गंगा जल उद्धह परियोजना से कुल 190 किलोमीटर लंबी बिछाई जाने वाली पाइप लाइन हाथीदह से सरमेरा, बरबीघा होते हुए गिरियक के घोड़ा कटोरा लाया जायेगा।

बता दें कि 293 एकड़ में बन रहे इस परियोजना के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 18 दिसम्बर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा जल उद्धह परियोजना पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाई थी। इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 2836 करोड़ रुपये की लागत लगेगी।मौके पर योजना के बारे में स्थानीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार और विधायक डॉ सुनील कुमार ने पूरी जानकारी दी।