ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / 73वां गणतंत्र दिवस : CM नीतीश ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, बिहारवासियों...

73वां गणतंत्र दिवस : CM नीतीश ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, बिहारवासियों को दीं शुभकानाएं

26-Jan-2022 08:52 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी को अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया. साथ ही झंडा रोहन करने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. 


सीएम नीतीश ने कहा कि देश के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन. आज हम सब यह प्रण करें कि देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाए रखेंगे. हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे.


वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. साथ ही विधानपरिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी झंडारोहण किया. 


राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्यालयों, स्कूलों, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों सहित शहर में विभिन्न जगहों पर गणतंत्र दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन हो रहा है.