ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Home / news / CM नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बिजली बचाने के लिए करें ये...

CM नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बिजली बचाने के लिए करें ये उपाय

24-Jul-2022 07:21 AM

PATNA : बिहार सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि यही अक्षय ऊर्जा है, जो प्रकृति प्रदत्त है और यह सदैव रहेगा. हमलोगों ने शुरू से ही इस पर बल दिया है. जितने भी सरकारी भवन हैं, उन सभी पर सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरण लगाएं. 


सीएम नीतीश ने कहा कि ऊर्जा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास में भी सौर ऊर्जा से संबंधित यंत्र लगाया जा रहा है. इससे काफी लाभ होगा. सौर ऊर्जा से पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा और पैसों की भी बचत होगी. अभी जो बिजली मिल रही है, उसके उपयोग की एक सीमा है. सौर उर्जा के उपयोग से बिजली बचाया जा सकेगा. 


नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार का हरित आवरण काफी कम था. वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की स्थापना कर काफी संख्या में पौधे लगाये गये, जिसका परिणाम है कि अब राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत से अधिक हो चुका है. बिहार की आबादी और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए हरित क्रांति को लेकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री ने आधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य सुनिश्चित कर उसे पूर्ण कराएं. फसल अवशेष को लेकर किसानों को जागरूक करें. उन्हें बताएं कि फसल अवशेष जलाने के क्या-क्या दुष्परिणाम होते हैं. राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना काफी आवश्यक है.