Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
22-Dec-2024 04:20 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Cm Nitish Kumar) कल यानी 23 दिसंबर के प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार के प्रशासनिक अमले (entire administrative staff) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जिला का पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी औऱ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संतपुर के कदमहिया गांव में दो दो हेलीपैड बनाये गए हैं, जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे सन्तपुर घोठवा टोला की तस्वीर और तकदीर बदलने की कवायद तेज़ है। सीएम की यात्रा को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस इलाके में जीविका समूह से जुड़ी और आंगनबाड़ी सेविकाएं तरह तरह की हस्तकल्प कृतियां बना रही हैं।
वहीं कुछ सीएम के स्वागत में रंगोली बनाने में जुटी हैं। एक ओर सरकार के आगमन को लेकर स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं सरकारी योजनाओं को ताबड़तोड़ धरातल पर उतारा जा रहा है। एसपी सुशांत कुमार सरोज़ नें बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सख्त निगरानी बरती जा रही है। स्थानीय मुखिया ने कहा कि जो काम 15 साल में नहीं हुआ था वह महज़ 15-20 दिनों में पूरा किया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है।