हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Dec-2019 02:05 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली हादसे में मारे गये बिहारियों के परिजनों के लिए दो-दो लाख मुआवजे का एलान किया है। दिल्ली अनाज मंडी की घटना से सीएम नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होनें इस घटना को लेकर काफी दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
सीएम ने बिहार के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये श्रम विभाग की तरफ से और एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।साथ ही उन्होनें घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त के साथ अन्य वरीय अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के सुनिश्चित इलाज के साथ-साथ तत्काल हरसंभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।
बता दें कि दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
इस घटना ने बिहार के सहरसा के नरियार में कोहराम मचा दिया है। यहां के तकरीबन 40 से 45 लोग उस फैक्ट्री में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, परिजनों की किसी से बात नहीं हो पा रही है।इस हादसे का शिकार होने वाले बिहार के लोगों में ज्यादातर मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और कटिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।