छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
28-Mar-2021 07:31 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश-प्रदेश के लोगों को होली की बधाई दी है. कोरोना के हालात को देखते हुए सीएम ने लोगों से अपने घरों में ही होली मनाने की अपील की है. सीएम ने अपने संदेश में होली को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की भी अपील की.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार बिहारियों की जिंदगी में खुशियों का एक नया रंग लेकर आएगा. होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाते हैं. लोग आपस ें मिलकर खुशियां बांटते हैं.
कोरोना वायरस का दूसरा फेज अपने चरम पर पहुंच रहा है. ऐसे में सीएम नीतीश ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कोरोना गाइडलाइन के साथ ही लोग होली का उत्सव मनाएं. सीएम ने कहा कि कोरोना को देखते हुए लोग अपने घरों में ही होली एन्जॉय करें.