Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
22-Oct-2024 08:00 AM
By First Bihar
PATNA : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता मंगलवार को कैबिनट की अहम बैठक होगी। इस कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार दिवाली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दे सकते हैं। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इजाफे के बाद टोटल डीए 53 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल 49 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार की यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। दिवाली और छठ पूजा से पहले नीतीश सरकार राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है।इससे पहले बीते 15 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी।
मालूम हो कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण)( संशोधन) नियमावली 2024 की स्वीकृति दी थी। नई नियमावली के तहत खनिज सम्पदा की ढुलाई करने वाली गाड़ी जैसे मेटा डोर, हाफ ट्रक, फूल बॉडी ट्रक आदि का घाट संरक्षण फी को इज़ाफ़ा किया गया था। इसके साथ ही साथ अन्य विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों को सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी।
इधर, आज की कैबिनेट बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कल शाम एक और बड़ा फैसला लिया और यह तय किया कि बिहार सरकार के कर्मचारियों को दिवाली और छठ से पहले वेतन मिल जाएगा। 25 अक्टूबर से राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अक्टूबर महीने के वेतन भुगतान को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिसके बाद वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इसे लेकर पत्र जारी किया है।