हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Jan-2020 03:21 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार का विरोध करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीएम के सादपुर में आयोजित कार्यक्रम में एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रतिरोध मार्च में शामिल होने जा रहे युवा राजद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया।
हिरासत में लिए गये कार्यकर्ताओं में युवा राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल और युवा राजद के मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव शामिल हैं।नेताओं के हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध मार्च हेतु अनुमंडल बलिया के सादपुर गांव जा रहे थे।
सदर अनुमंडल अधिकारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने आरजेडी के युवा नेताओं को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुबह के वक्त मंडल कारा बेगूसराय के पास से की गई। और बाद में हिरासत से मुक्त कर दिया गया ।