हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jun-2021 02:08 PM
PATNA : दिल्ली से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी आंख का ऑपरेशन कर लिया गया है. दिल्ली एम्स में नीतीश कुमार की दूसरी आंख की सर्जरी कराई गई है और ऑपरेशन सफल रहा है.
इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली आंख की सर्जरी शुक्रवार को कराई गई थी. डॉक्टरों ने 1 दिन के अंतराल के बाद आज दूसरी आंख की सर्जरी की है. सीएम नीतीश दिनों आंख से जुड़ी समस्या को लेकर दिल्ली इलाज के लिए गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी. नीतीश का दौरा पहले 3 दिनों का था लेकिन बाद में सर्जरी के फैसले के बाद उनका दौरा हफ्ते भर का बढ़ा दिया गया है.
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया था. दिल्ली एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस टिटियाल की निगरानी में करीब तीन घंटे तक आंख की सर्जरी चली थी. ऑपरेशन के बाद नीतीश को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और एक दिन बाद दूसरी आंख के ऑपरेशन की बात कही गई थी.
गौरतलब हो कि सीएम नीतीश बीते बुधवार को दिल्ली एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टिटियाल को अपनी आंखे दिखाने गए थे. इसके बाद उन्होंने नाक, कान और गला रोग विभाग के डॉक्टर आलोक ठक्कर को भी दिखाया था.
मंगलवार को दिल्ली रावणास होते ही तमाम कयास लगाए जा रहे थे. माना जा रहा था कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सिर्फ आंख के इलाज के लिए यहां आए हैं. अभी भी ये चर्चा है कि सीएम नीतीश पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर के ही बिहार वापस लौटेंगे.