ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

रेलवे के निजीकरण मामले पर सीएम नीतीश का अलग राग, केंद्र से कहा- रेलवे का बना रहे सरकारी स्वरुप

रेलवे के निजीकरण मामले पर सीएम नीतीश का अलग राग, केंद्र से कहा- रेलवे का बना रहे सरकारी स्वरुप

09-Jul-2019 02:54 PM

By 9

PATNA: केंद्र की एनडीए सरकार की भागीदार जेडीयू की कई मामलों में केंद्र सरकार से अलग राय है. अब रेलवे के निजीकरण की कोशिशों का नीतीश कुमार ने विरोध किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि रेलवे का केंद्रीय स्वरुप बरकरार रखा जाना चाहिए. रेलवे पर नीतीश का अलग राग देश हित कई मामलों में अलग राय रखने वाली जेडीयू का रेलवे के मामले में अलग राय रखना केंद्र की बीजेपी सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं है. चाहे वो जम्मू और कश्मीर का मामला हो या फिर ट्रिपल तलाक का मामला इन सभी मामलों में जेडीयू की बीजेपी से अलग राय ही रही है. अब रेलवे को लेकर भी सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से अलग राय रखी है. निजी हाथों में रेलवे का जिम्मा ? अभी पिछले दिनों ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के कायाकल्प के लिए कुछ इलाकों में उसके संचालन का जिम्मा निजी क्षेत्रों के हाथों में देने की घोषणा की थी. साथ ही वित्तमंत्री ने रेलवे में निजी भागीदारी की खुलकर वकालत की. कुछ एक इलाकों में रेलवे के परिचालन का जिम्मा भी निजी क्षेत्रों को सौंपने की बात कही थी. नीतीश कुमार सहमत नहीं लेकिन केंद्रीय वित्तमंत्री के भाषण के ठीक उलट सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि देश को जोड़ने में भारतीय रेलवे का योगदान है. उन्होंने कहा कि रेलवे का सरकारी स्वरुप बरकरार रखा जाना चाहिए. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि रेलवे का पीपीपी मोड पर विकास होना चाहिए.