ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सीएम नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा, राजद कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक...

सीएम नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा, राजद कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक के नारे

23-Dec-2019 08:26 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश के काफिले को काला झंडा दिखाया है. इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ता गो बैक के नारे भी लगाए. जल-जीवन-हरियाली यात्रा को लेकर सभा को संबोधित करने गए सीएम नीतीश कुमार के काफिले को राजद के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया. 


सीएम नीतीश का काफिला डुमरा हवाई अड्डा मैदान से गेस्ट हाउस की ओर जा रहा था. इस दौरान साहू चौक के पास राजद कार्यकर्ता पहले से खड़ा थे. जैसे ही सीएम का काफिला वहां से गुजर रहा था. राजद कार्यकर्ता काला कपड़ा दिखाने लगे. इस दौरान राजद कार्यकर्ता वापस जाओ के नारे लगा रहे थे. हालांकि सीएम का काफीला तेजी से गुजर गया.


सीएम को काला झंडा दिखा रहे आरजेडी कार्यकर्ता बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम का विरोध कर रहे थे. उनका कहना था कि सीएम ने जो वादे किये थे. उनको उन्होंने पूरा नहीं किया है. आये दिन हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं. सीएम का शराबबंदी मुहीम भी फेल हो गया.