हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Dec-2019 06:34 AM
PATNA : जल-जीवन-हरियाली यात्रा का तीसरा चरण 17 दिसंबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 दिसंबर को कैमूर से तीसरे चरण की यात्रा शुरू करेंगे। 18 दिसंबर को वह गया में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दें कि गया के पहाड़पुर स्थित राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान में कैबिनेट की बैठक होनी है।
मुख्यमंत्री की जल-जीवन-हरियाली यात्रा का तीसरा चरण कैमूर के औसान गांव से शुरू होगा। मुख्यमंत्री यहां जागरूकता सम्मेलन के जरिए लोगों को जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी देंगे। सीएम नीतीश उसके बाद रोहतास के दिनारा तालाब का भ्रमण भी करेंगे। इसके अलावे स्थानीय स्कूल में तैयार किए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का मुआयना भी करेंगे।
17 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद के कुटुंबा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 18 दिसंबर को नवादा, जहानाबाद और अरवल में नीतीश कुमार की यात्रा होगी। 19 दिसंबर को गया के गांधी मैदान में सीएम नीतीश जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।