ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / CM नीतीश के आगमन के पहले पूर्णिया कलेक्ट्रेट को किया जा रहा चकाचक,...

CM नीतीश के आगमन के पहले पूर्णिया कलेक्ट्रेट को किया जा रहा चकाचक, यहीं करेंगे चार जिलों की समीक्षा

04-Jan-2020 05:51 PM

PURNIA:पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर  जिला प्रशासन की तैयारियां अपने शबाब पर हैं। समाहरणालय परिसर  को चकाचक किया जा रहा है । जन जीवन हरियाली के दौरे पर निकले नीतीश पूर्णिया में ही चार जिला के योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


समाहरणालय परिसर के सड़कों से पुराने ईंटों को उखाड़ कर नए स्टाइलिस्ट ब्रेक लगाए जा रहे हैं। रास्तों के दोनों तरफ मिट्टी भरकर उसे दुरुस्त किया जा रहा है और रंगाई पुताई भी लगातार जारी है। साथ ही पेड़ों के चारों तरफ बेहतरीन प्लास्टर कर उसे तैयार किया जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री के आने  की तैयारी है।


गौरतलब है कि आगामी 6 और 7 जनवरी को मुख्यमंत्री पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम करेंगे। 7 जनवरी को पूर्णिया समाहरणालय सभागार में पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिला पूर्णिया ,कटिहार, अररिया और किशनगंज के जिला पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजीवन हरियाली को लेकर है। मुख्यमंत्री के आने से लोगों में भी उत्साह है लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री कुछ तोहफा पूर्णिया वासियों को जरूर देंगे।