ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / होर्डिंग-पोस्टर के बाद किताब पर उतरेंगे नीतीश, अपनी उपलब्धियों की ढ़ाई सौ पन्ने...

होर्डिंग-पोस्टर के बाद किताब पर उतरेंगे नीतीश, अपनी उपलब्धियों की ढ़ाई सौ पन्ने की किताब छपवा रहे हैं CM, हर गांव तक पहुंचायी जायेगी

05-Jan-2020 10:47 AM

PATNA : राजधानी पटना की सड़कों पर हिसाब दो-हिसाब लो से लेकर ठीके तो है नीतीश कुमार जैसे होर्डिंग-पोस्टर के बाद नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियों का किताब छपवाने जा रहे हैं. किताब का मसाला तैयार है. जल्द ही इसे जनता के बीच उतार दिया जायेगा.

देखें वीडियो:

ढाई सौ पन्ने की होगी नीतीश की किताब
जदयू के एक सीनियर नेता ने बताया कि 2020 का विधानसभा चुनाव पूरी तरह से नीतीश कुमार की उपलब्धियों को मुद्दा बनाकर लड़ा जायेगा. ऐसे में जदयू ने ये तय किया है कि एक किताब छपवायी जाये जिसमें पिछले 15 सालों में नीतीश कुमार की उपलब्धियों का पूरा लेखा-जोखा हो. जदयू नेता के मुताबिक जब नीतीश कुमार की उपलब्धियों का विवरण तैयार किया गया तो किताब मोटी होती चली गयी. फिलहाल ढाई सौ पन्ने की किताब तैयार है. हालांकि पार्टी के नेता का दावा है कि ढ़ाई सौ पन्ने में भी कई सारी चीजें छूट गयी हैं.


हर गांव तक पहुंचायी जायेगी नीतीश की किताब
नीतीश की उपलब्धियों के लेखा-जोखा वाली किताब हर गांव में पहुंचायेगी जायेगी. जदयू ने इसके किताब को जनता तक पहुंचाने का इंतजाम भी कर लिया है. पार्टी दावा कर रही है कि राज्य के सभी बूथों पर उसने अपना संगठन खड़ा कर लिया है. पार्टी फिलहाल हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष और सचिवों का सम्मेलन कर रही है. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होने के बाद किताब वितरण करने की बारी आयेगी.

जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी दफ्तर में राज्य के हर बूथ पर जदयू के अध्यक्ष और सचिव के साथ बूथ कमेटी के सदस्य का डेटा तैयार है. उनका नाम-पता से लेकर मोबाइल नंबर पार्टी के पास मौजूद है. उनके सहारे ही नीतीश की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी की गयी है.