ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / आज तीन जिलों में होगी मुख्यमंत्री की हरियाली यात्रा, सीएम नीतीश ने कहा-...

आज तीन जिलों में होगी मुख्यमंत्री की हरियाली यात्रा, सीएम नीतीश ने कहा- केंद्र अपना रहा है बिहार मॉडल

05-Jan-2020 07:17 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण की शुरुआत बेगूसराय जिले से हो चुकी है. यात्रा के छठे चरण के दूसरे दिन सीएम मधेपुरा, सुपौल और सहरसा का दौरा करेंगे. जहां जन-जीवन-हरियाली यात्रा के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे. शनिवार के दिन सीएम बेगूसराय पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि बिहार मॉडल की देश दुनिया में चर्चा हो रही है.



केंद्र अपना रहा है बिहार मॉडल
जन-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने बेगूसराय में कहा कि बिहार सरकार के अच्छे मॉडल को केंद्र सरकार भी अपना रही है. हर घर नल का जल और बिजली योजना को केंद्र सरकार ने अपनाया है. सीएम ने कहा कि सभी लोग मिल जुलकर रहेंगे और आगे बढ़ेंगे तो इससे बिहार की इज्जत और बढ़ेगी.


आज तीन जिलों में करेंगे दौरा
चार दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सीएम मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के गौड़ीपुर गांव जायेंगे. रविवार को ही वह सुपौल के पिपरा प्रखंड के  सखुआ गांव जायेंगे और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर तीन बजे वह सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलाें की समीक्षा बैठक सुपौल समाहरणालय में करेंगे.


अररिया कॉलेज परिसर पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन
छठे चरण के तीसरे दिन सीएम नीतीश कटिहार के कोढ़ा प्रखंड की रौतार पंचायत जायेंगे. इसके बाद वह अररिया जिले के हयातपुर पंचायत जायेंगे और दोपहर में  अररिया कॉलेज के परिसर पार्क का उद्घाटन करेंगे. साथ ही किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पंचायत में पोखर के जीर्णोद्धार और प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे. छठे चरण के आखिरी दिन सीएम पूर्णिया के धमदाहा प्रंखड के रूपसपुर खगहा में योजना का अवलोकन और दोपहर एक बजे पूर्णिया समाहरणालय में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलाें की समीक्षा बैठक करेंगे.