ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / कोरोना काल में विकास योजनाओं पर काम शुरू, CM नीतीश आज 600 करोड़...

कोरोना काल में विकास योजनाओं पर काम शुरू, CM नीतीश आज 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत करेंगे

06-Jun-2020 06:09 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में विकास योजनाओं पर एक बार फिर से काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 542.10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि 88.38 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।


आज सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेक संवाद से इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री श्याम रजक, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पंचायती राज विभाग के कपिलदेव कामत और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय भी मौजूद रहेंगे। 



मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले के सभी सांसदों और सभी विधायक के विधान पार्षदों को भी इस कार्यक्रम के लिए जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उनमें राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल झंझारपुर मधुबनी, एसकेएमसीएच भवन का उन्नयन कार्य के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बनाए गए नए इंसेफेलाइटिस वार्ड का लोकार्पण भी शामिल है। मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में 100 बेड के चाइल्ड हॉस्पिटल और 100 मिनट के शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी पीआईसीयू का भी लोकार्पण करेंगे।