हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Nov-2019 12:48 PM
PATNA : महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बाद पहले सिस्टम का शर्मनाक चेहरा उजागर हुआ और अब पटना जिला प्रशासन की तरफ से वीवीआइपी के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। जी हां, वशिष्ठ नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। जहां वशिष्ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर कुल्हड़िया कांप्लेक्स के पास रखा गया। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के साथ पटना जिला प्रशासन एक्शन में दिखा। मुख्यमंत्री के आने के पहले आनन-फानन में कुल्हड़िया काम्प्लेक्स परिसर में रेड कारपेट बिछाया गया। उसके बाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने महान गणितज्ञ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वशिष्ठ नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि महान गणितज्ञ के सम्मान में बिहार सरकार कुछ बड़ा फैसला लेगी। वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
आपको बता दें कि देश-दुनिया में गणित के फॉर्मूले का लोहा मनवाने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज निधन हो गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन की खबर मिलते ही देश भर में शोक की लहर छा गई है। देशभर के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।