हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Dec-2019 02:27 PM
By Amit Srivastav
WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां सीएम के कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने जमकर हंगामा किया है. खबर के मुताबिक मझौलिया चीनी मिल के बकाये पेमेंट और चीनी मिल की मनमानी को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
सीएम के कार्यक्रम में किसान आत्महत्या करने का पोस्टर लेकर पहुंच गए, जिसके बाद हडकंप मच गया. आनन-फानन में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाया. बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बघम्बर पुर गांव में थोड़ी देर बाद सीएम नीतीश कुमार पहुंचने वाले हैं, जहां वह बायो फ्लॉक तकनीक पर आधारित मत्स्य पालन स्टार्टअप कार्यक्रम का जायजा लेंगे और जल-जीवन-हरियाली योजना की सफलता के लिए समीक्षा बैठक करेंगे. पर इससे पहले ही किसान वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे.
आत्मदाह करने की इजाजत मांगने आए प्रर्दशन कर रहे किसानों की मांग है कि उन्हें चीनी मिल के बकाये पेमेंट की जल्द भुगतान किया जाए, नहीं तो उन्हें आत्मदाह करने की इजाजत दी जाए. क्योंकी उनका परिवार अब खाने को भी मोहताज हो गया है.