ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jan-2021 05:42 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाती है और अबतक की यही परम्परा रही है कि सूबे के मुख्यमंत्री हर साल यहां माल्यार्पण के लिए आते रहे हैं. लेकिन इस साल शायद पहली दफा ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि बिहार सरकार का कोई मंत्री तक यहां नहीं पहुंचा है.
इस मामले पर राजद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार का रवैया यह जाहिर करता है कि ये लोग कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं. राजकीय समारोह में इस तरह से सरकारी उदासीनता से समस्तीपुर के लोगो में काफी निराशा देखी जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री ही जिम्मेवार हैं. राजद ने इस मामले को जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान बताया.
आपको बता दें कि आज राज्य भर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. राजधानी पटना में जेडीयू ऑफिस में जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई. इस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेता पहुंचे थे.