ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / सीएम हेमंत सोरेन से आज ईडी की पूछताछ, 200 सवालों की लिस्ट तैयार

सीएम हेमंत सोरेन से आज ईडी की पूछताछ, 200 सवालों की लिस्ट तैयार

17-Nov-2022 08:00 AM

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को रांची के ईडी के जोनल आफिस में पेश होंगे जहां उनसे पूछताछ होनी है। ईडी मुख्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम सोरेन से पूछताछ करेगी। सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए 200 सवालों की लिस्ट भी बनाई गई है, जिसका आज सोरेन को जवाब देना होगा। 




आपको बता दें, इससे पहले हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी ने 3 नवंबर की तारीख निर्धारित की थी और उन्हें हाज़िर होने को कहा था। लेकिन उस वक्त सोरेन ने तीन हफ्ते की समय मांगी थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें आज यानी गुरुवार को समन भेजा है और पूछताछ के लिए उन्हें वक्त दिया है। आज हेमंत सोरेन ईडी के उन सभी सवालों का जवाब देंगे, जिसके लिए लिस्ट तैयार की गई है। 




हेमंत सोरेन ED के सामने पेश होने से पहले 10 बजे मीडिया से बात करेंगे। गौरतलब है कि सोरेन ने बुधवार को कहा था कि झारखंड में सरकार गिराने की साज़िश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि किसी भी कीमत पर सरकार नहीं गिरने देंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन मीडिया को क्या सन्देश देते हैं।