ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री ने...

झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री ने फोन पर केवल अपने मन की बात की, बेहतर होता वे काम की बात करते

07-May-2021 10:39 AM


DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश जूझ रहा है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना प्रभावित राज्यों से लगातार बात कर रहे हैं और स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने 'मन की बात' की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।' 


झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।' उनकी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब मोदी ने उनसे और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बृहस्पतिवार को कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की।



सूत्रों की माने तो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गयी और प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की। इधर देशभर में फैली कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए झारखंड में सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रणनीति बताई है। 



सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर सरकार की पैनी नजर है और इस महामारी को लेकर जैसे-जैसे चुनौतियां सामने आएंगी उससे निपटने के लिए सरकार रणनीति तैयार करेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने 'मन की बात' की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।' 


झारखंड से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक को लेकर तंज कस चुके हैं. भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री के साथ जो बैठक होती है, वहां सिर्फ वन-वे होता है, कोई जवाब नहीं मिलता है।


कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रही है। हेमंत सोरेन ने जब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा तब जवाब में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित मुख्यमंत्री सामने आएं। हेमंत सोरेन के ट्वीट पर अब बवाल छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, नागालैंड के सीएम नेफी रियो, मिजोरम के सीएम जोराम थांगा, असम सरकार में मंत्री और बाबूलाल मरांडी समेत बीजेपी के बड़े नेता हेमंता बिस्वा शर्मा ने भी हेमंत सोरेन को जवाब दिया है।