ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पति के हत्यारों को नहीं मिली सजा, न्याय के लिए सीएम आवास के...

पति के हत्यारों को नहीं मिली सजा, न्याय के लिए सीएम आवास के सामने धरने पर बैठी पीड़िता

23-Oct-2019 10:30 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एक महिला मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गई है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के सामने धरने पर बैठी है।

पीड़िता के पति मुकेश कुमार सिन्हा की मार्च महीने में हत्या कर दी गई थी। मुकेश कुमार सिन्हा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। मुकेश की पत्नी ऋचा का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों ने ही मुकेश की हत्या की साजिश रची और बाद में पुलिस के साथ मिलकर सब कुछ मैनेज कर लिया।

पीड़िता अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सीएम आवास पहुंची है. मुकेश की पत्नी ऋचा का कहना है कि उसने पटना पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद वह थक हार कर अपने बच्चों के साथ न्याय के लिए सीएम आवास के सामने धरने पर बैठी है। अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने और मुकेश मर्डर केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग पीड़िता कर रही है।