ब्रेकिंग न्यूज़

कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

Home / news / क्लास रूम में खर्राटे मार रहे थे प्रिंसिपल, वायरल हुआ वीडियो

क्लास रूम में खर्राटे मार रहे थे प्रिंसिपल, वायरल हुआ वीडियो

24-Nov-2022 05:14 PM

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य की शिक्षा वयवस्था को लेकर सतर्क है। इसको लेकर उनके तरफ से कई तरह के आदेश भी पारित किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश जारी किया है कि काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। 


दरअसल, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक शिक्षक का क्लास रूम में सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल के टीचर क्लास रूम के अंदर ही बच्चों को पढ़ाने के बदले खर्राटे मारते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद टीचर के कुर्सी पर सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बता दें कि, यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित विद्यालय का है। जहां एक गुरूजी बच्चों को पढ़ाने के वजाय स्कूल के अंदर कुर्सी पर बैठकर नींद ले रहे हैं। यह वीडियो उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुंशी बाजार पानापुर रंजीता का बताया जा रहा है। यह इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद बताए जा रहे हैं। जबकि, इस मामले को लेकर हरसिद्धि प्रखंड की प्रभारी बीईओ सुधा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में जानकारी मिली है।  वीडियो की सत्यता की जांच करवाई जा रही है। वीडियो कब की है और इसमें कितनी सच्चाई है। इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।कक्षा में सो रहे शिक्षक अनिल प्रसाद का वीडियो वायरल हो रहा है। 


इधर, स्थानीय लोगों की माने शिक्षक अनिल प्रसाद खुद का निजी कोचिंग चलते हैं। यह कोचिंग वो अहले सुबह ही चलाते हैं और स्कूल से वापस घर जाने के बाद भी कोचिंग में पढ़ाते हैं।  इस कारन उनका ठीक ढंग से नींद नहीं पूरा हो पता है। इसी कारन स्कूल के अंदर वो नींद ले रहे थे। विद्यालय के कक्षा में सो रहे प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने फिलहाल कुछ नहीं बोला है।