हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Dec-2019 09:05 AM
PATNA : हाल ही में CIMP के एक छात्र के खुदकुशी के प्रयास के बाद अब एक CIMP की पूर्व छात्रा ने निदेशक पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है. सत्र 2016-18 की एक छात्रा ने शुक्रवार को निदेशक पर जक्कनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.
छात्रा का आरोप लगाया है कि निदेशन ने उनके साथ केबिन में छेड़खानी की थी. जिसके बाद उसने संस्थान के अंदर इसकी शिकायत की थी, पर उसे बाहर शिकायत करने से रोक दिया गया. सामाजिक बदनामी का डर दिखा कर कॉलेज से निकालने और डिग्री नहीं देने की धमकी भी दी गई थी. शुक्रवार को मामला दर्ज कराने छात्रा के साथ हॉस्टल की तत्कालीन वार्डन भी थाने आई और कहा कि मामला सही है.
छात्रा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि CIMP के निदेशक डॉ. मुकुंद दास ने एक शाम ऑफिस स्टाफ से कहकर मुझे अपने केबिन में बुलाया और टाइपिंग आने की बात पूछी. मैनें हां कहा तो उन्होंने कंप्यूटर पर टाइपिंग करने को कहा. जब मैने टाइपिंग शुरू की तो उन्होंने पीछे से मेरी बॉडी को बुरे तरीके से टच किया. इस पर मैं चिखती हुई हाथ झटक कर बाहर निकल गई और सारी बात दोस्तों को बताई. बात पूरे कैंपस में फैल गई तो कॉलेज से हटाने की धमकी दी गई. मेरा सारा पैसा कॉलेज फीस में जा चुका था, इसलिए डर से थाने नहीं गई.