ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना की बदहाली पर हाईकोर्ट में छुट्टी के दिन सुनवाई, 4 विभाग के...

पटना की बदहाली पर हाईकोर्ट में छुट्टी के दिन सुनवाई, 4 विभाग के प्रधान सचिव सहित पटना के आलाधिकारी भी पहुंचे

27-Jul-2019 12:37 PM

By 13

PATNA: अतिक्रमण और जाम से बदहाल राजधानी पटना की स्थिति सुधारने के लिए पटना हाईकोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई कर रहा है। पटना में जाम और अतिक्रमण की समस्या पर दायर कई जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने के लिए हाईकोर्ट आज यानि शनिवार को छुट्टी के दिन खुला है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एपी शाही और न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा की खंडपीठ ने राजधानी की बदहाल स्थिति पर अलग-अलग मामलों में सुनवाई के दौरान यह पाया की एक विभाग या अधिकारी दूसरे के ऊपर जवाबदेही थोप कर निकल जा रहे हैं लिहाजा खंडपीठ में एक साथ चार विभागों के प्रधान सचिवों और पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी या ट्रैफिक एसपी के साथ-साथ नगर आयुक्त को आज तलब किया है। पटना हाईकोर्ट में इस मामले पर अहम सुनवाई हो रही है। आपको बता दें कि अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर कई याचिकाकर्ताओं की तरफ से जनहित याचिका दायर की गई थी। जिस पर कोर्ट अलग-अलग सुनवाई करता था।