ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / चुनावी वादा बनकर रह गया बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज, 2015...

चुनावी वादा बनकर रह गया बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज, 2015 में PM मोदी के किये एलान की हकीकत RTI से आयी सामने

15-May-2020 12:48 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 साल पहले बिहार के लिए सवा लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज का ऐलान किया था. विधानसभा चुनाव के पहले आरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी. तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ नहीं थे. 2015 के चुनाव में नीतीश महागठबंधन के साथ बहुमत पाकर मुख्यमंत्री बने और फिर बाद में उस गठबंधन से अलग होकर वापस एनडीए के हो गए लेकिन इन सबके बीच बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी वह सवाल कहीं गुम हो गया.


अब बिहार के पैकेज को लेकर आरटीआई से जबरदस्त खुलासा हुआ है. आरटीआई एक्टिविस्ट मोहम्मद इकबाल अंसारी ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से सूचना के अधिकार के तहत सवा लाख करोड़ के पैकेज को लेकर जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में दोनों सरकारों ने हाथ खड़े कर दिए हैं.


इस बड़े खुलासे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि "बीस लाख करोड़ की घोषणा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 2015 में बिहार को सवा लाख करोड़ रूपये विशेष पैकेज के तौर पर देने की घोषणा की थी,  पर केन्द्र सरकार ही मानती है कि बिहार को एक चवन्नी भी विशेष पैकेज का नहीं मिला है. मांझी ने सीएम नीतीश से आग्रह किया कि बिहार के हक के लिए नीतीश आगे आएं, हम आपके साथ हैं.






news image


news image