Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
25-May-2024 03:05 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: आरा के जगदीशपुर में एनडीए उम्मीदवार आरके सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वार्थ साहू हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद युवा मतदाताओं ने लालू-तेजस्वी जिंदाबाद और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दरअसल, आरा संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग होनी है। एनडीए ने इस बार भी आरा से मौजूदा बीजेपी सांसद आरके सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरके सिंह के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करने सीएम नीतीश शनिवार को आरा पहुंचे थे। स्वार्थ साहू हाई स्कूल मैदान में सीएम नीतीश की चुनावी सभा आयोजित की गई थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़े, भीड़ में मौजूद युवा नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को अपना नेता बताते हुए उनके पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए और नीतीश कुमार को पूरी तरह से फेल बताया।
नारेबाजी कर रहे युवकों का कहना था कि तेजस्वी यादव सत्ता में आए तो बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया। उनके द्वारा बहुत अच्छी तरह से सरकार चलाई जा रही थी लेकिन नीतीश कुमार से नहीं देखा गया। पलटू कुमार ने पलटी मार दी इसलिए हर हाल में तेजस्वी यादव को जीत दिलाएंगे।