ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / चुनावी मोड में प्रशासन, शुरू हुआ बैठकों का दौर

चुनावी मोड में प्रशासन, शुरू हुआ बैठकों का दौर

26-Sep-2020 01:53 PM

By Niraj Singh

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के सभाकक्ष में एक प्रेसवार्ता आयोजित की. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 लागू हो गई है, जिसके अनुपालन की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है. 


जिलाधिकारी ने जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में द्वितीय चरण में मतदान होगा जिसके लिये जिले में कुल 1865 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें मूल मतदान केंद्र 1304 एवं सहायक मतदान केंद्र 561 हैं. जिसपर कूल 13,13,777 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1000 रहेगी. 


जिलाधिकारी ने उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, स्कूटनी 21 अक्टूबर, नामांकन वापसी की तिथि 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 7 नवंबर होगी तथा मतगणना का कार्य 10 नवंबर को संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. चुनाव से संबंधित सभी कार्यों में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. 


इस वर्ष दिव्यांग वोटर के साथ-साथ 80 वर्ष से ऊपर उम्र के लोग तथा कोरोना संक्रमित को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए नामांकन शुरू होने के पांच दिन बाद तक आवेदन देना होगा. इसके बाद मतदान कर्मियों की टीम उनके घर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराएगी. इसके अलावा कोरोना संक्रमित को मतदान के अंतिम घंटे में शाम पांच से छह बजे तक वोटिंग की सुविधा दी जाएगी. वही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान कार्य सम्पन्न करवाने के लिये पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है. इसके पुलिस के द्वारा चिन्हित अभियुक्तों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.