BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
10-Apr-2024 07:13 PM
By First Bihar
DESK : सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा सांसद महिला से ओछी हरकत करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद महिला के कंधे पर हाथ रखकर घूमते दिखे। वही इस दौरान उन्होंने एक युवती को किस भी कर लिया।
मामला पश्चिम बंगाल है। वीडियो को तृणमूल कांग्रेस ने शेयर किया है। जिसके बाद बीजेपी सांसद की इस करतूत की चर्चा पूरे बंगाल में होने लगी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल मच गया। सांसद के इस रवैय्ये को लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी पर हमलावर है। मिली जानकारी के अनुसार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर के सांसद और इसी सीट से उम्मीदवार खगेन मुर्मू का बताया जा रहा है।
यह मामला 8 अप्रैल का है, जब बीजेपी सांसद अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले थे। श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद के फेसबुक पेज पर लाइव चल रहा था तभी बीजेपी सांसद ने महिला के साथ इस तरह की हरकत कर दी। लाइव देख रहे लोग भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गये। जब इसे टीएमसी ने शेयर किया तब फेसबुक पेज से इस फुटेज को आनन-फानन में डिलीट कर दिया गया।
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "आपने जो देखा, अगर उस पर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो हम स्पष्ट कर देते हैं। जी हां, यह बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार @khagenmurmu हैं, जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को जबरन किस कर रहे हैं।
TMC ने आगे लिखा है कि महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक बीजेपी खेमे में शामिल हैं। बीजेपी में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसी तरह नारी का सम्मान में जुटे मोदी के परिवार की जरा कल्पना कीजिए। अगर वे फिर से सत्ता में आ गए तो आगे क्या करेंगे।