गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Sep-2020 07:27 PM
PATNA : प्रवासी बिहारियों और पलायन के मुद्दे पर बयान देकर फजीहत झेल रहे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने चुनाव के पहले एक और बड़ा दावा कर दिया है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि बिहार के हर गरीब को कोरोना काल में 3 से 4 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है. मोदी ने कहा है कि बिहार में ऐसा कोई गरीब नहीं, जिसके खाते में 3 हजार से 4 हजार नहीं भेजे गए.
सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की 2.38 करोड़ महिलाओं के खाते में 3545 करोड़ और 1.60 करोड़ राशनकार्डधारियों के खाते में भेजे गए 1600 करोड़ रुपए भेजे गए हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना काल में गरीबों की मदद के लिए बिहार सरकार ने जो कुछ किया है, वह अभूतपूर्व है.
सुशील मोदी के दावे पर सियासत गर्माता जा रहा है. बिहार में गरीबों की स्थिति कोरोना काल के अंदर बदतर हुई है. बाहर से आए मजदूर रोजगार की तलाश में भटकते रहे हैं और उनकी नाराजगी भी समय-समय पर सामने आती रही है. ऐसे में सुशील कुमार मोदी का यह दावा कि हर गरीब को तीन से 4000 की मदद दी गई. विरोधियों को हजम नहीं होने वाला है, यह बात बिल्कुल तय है कि सुशील मोदी के इस बयान पर विपक्ष अपनी घेराबंदी तेज करेगा.
सुशील मोदी ने कहा कि राज्य के 13.68 लाख निर्माण मजदूरों के खाते में प्रति मजदूर 2-2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए भेजने के मौके पर कहा कि इसके पूर्व कोरोना संकट के दौरान बिहार की 2.38 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में प्रति खाते 1500 की दर से 3,545 करोड़ रुपये और 1.60 करोड़ राशनकार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार रुपये की दर से 1,600 करोड़ रुपये भेजे गए हैं.