Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
10-May-2024 02:45 PM
By First Bihar
BUXAR : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आज बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले मिथिलेश तिवारी ने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई। साथ ही जीत के लिए भी हुंकार भरा।
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष में कोई दम नहीं है। केवल और केवल देश में नरेंद्र मोदी की हवा है। बिहार में हमलोग सभी 40 सीटों पर बहुमत हासिल कर रहे हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव में कोई दम नहीं है। अगर दम है तो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश खड़ा है। इस चुनाव के बाद तेजस्वी यादव छाती पिटेंगे कि इतनी मेहनत बेकार चली गई।
इसके अलावा उन्होंने खुद की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारी जीत तय है। देश की जनता विकास के नाम पर मतदान कर रही है। आज गरीबों को फ्री में अनाज, इलाज और पढाई भी मिल रहा है। देश में मोदी तो बिहार में नीतीश कुमार काम किए हैं। जनता हमारे साथ है। इस बार बक्सर से 4 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे। जीत का अंतर 4 लाख पार होगा। मोदी ही भारत की पहचान है। चारा खाने वाली पार्टी नहीं है। व
उधर, विपक्ष के तरफ से संविधान को खत्म करने को लेकर दिए जा रहे बयान पर मिथलेश तिवारी ने कहा कि, इस संविधान से लालू यादव अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं उस संविधान को पीएम खत्म कर देंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का संविधान अमर रहेगा।आपको बताते चलें कि, एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से है। वहीं सुधाकर सिंह ने भी आज ही नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं अब तक बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सात लोगों ने नामांकन पर्चा भरा है। वहीं अब मिथलेश तिवारी ने बक्सर से 4 लाख से अधिक मतों से जीत का हुंकार भरा है।