बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
31-May-2022 12:40 PM
BHOJPUR: खबर भोजपुर जिले की है, जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव में बीते दिन हथियारबंद बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान तीन सगे भाई को गोली लग गई। जिससे सभी भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
जख्मियों में शामिल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवा गांव निवासी रंगीला सिंह के तीन बेटे सुरेश सिंह, महेश सिंह एवं रमेश यादव हैं। इसमे सुरेश सिंह को बाये पैर के घुठना और फिल्ली पर, महेश सिंह को दोनों पैरों में व रमेश यादव को बाये पैर के जांघ पर गोली लगी है। रंगीला सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उनके घर घुसकर उनके घर से बक्सा चोरी कर ले जाया जा रहा था। इसी बीच उन्होंने देख लिया और शोर मचाने लगे। बदमाशों ने गुस्से में आकर बक्से को जमीन पर पटक दिया और गोली चलाने लगे।
वहीं, दूसरी ओर जख्मी के पिता रंगीला सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी करने और पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। घायलों के पिता के बयान पर दर्ज किये गए जान वाले युवकों से पूछताछ की जाएगी। आरोप साबित होने पर करवाई की जाएगी। फिलहाल, तीनो घायलों की इलाज की जा रही है।