ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / चोरी का आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने बच्चों की ली तलाशी, सड़क पर...

चोरी का आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने बच्चों की ली तलाशी, सड़क पर उतरे गुस्साएं छात्र, जाम में फंसे नित्यानंद राय

12-Oct-2023 07:16 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा में चखनी स्थित संत तेरेसा कन्या मध्य विद्यालय के बच्चे स्कूल की प्रधान शिक्षिका के खिलाफ ही सड़क पर उतर गये। बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग को बच्चों ने जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शिखा ने बच्चों पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया और सभी बच्चों की तलाशी ली लेकिन किसी के पास से पैसा बरामद नहीं हुआ। 


जिसके बाद सातवीं और आठवी कक्षा के छात्र-छात्राएं शिक्षिका के इस व्यवहार से आक्रोशित हो गए। स्कूल के बच्चे पंचायत के मुखिया रविरंजन यादव के पास पहुंचे और प्रधान शिक्षिका के रवैय्ये की जानकारी दी। जिसके बाद मुखिया ने प्रधान शिक्षिका से पूछताछ किये जाने की बात कही लेकिन जब बच्चों को कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो सभी बच्चे सड़क पर उतर गये। 


दोपहर 12.30 बजे मुख्य सड़क पर उतरकर बच्चों ने यातायात पूरी तरह से बाधित कर दिया। बच्चों के विरोध प्रदर्शन से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। तभी इसी दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का काफिला भी वहां से गुजर रहा था जो भीषण जाम में फंस गया। नित्यानंद राय के जाम में फंसे होने की सूचना मिलते ही बगहा के बीडीओ रवि रंजन, स्थानीय मुखिया रवि रंजन यादव व नगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका जिसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले को आगे बढ़ाया गया। 

news image

news image

news image