बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
25-Oct-2020 06:10 PM
By Ajay Ray
BUXAR : बिहार चुनाव में अकेले उतरे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग ने आज एलान किया कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल भेजेंगे. चिराग ने कहा कि सरकार आते ही वे नीतीश कुमार के सारे घोटाले की फाइल खुलवायेंगे.
बक्सर के डुमरांव में आज जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिये. उन्होंने तल्ख तेवर के साथ नीतीश पर हमला बोला. जनता से सवाल पूछा 'जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी हो, जो मुख्यमंत्री युवा विरोधी हो, जो मुख्यमंत्री बिहार को बर्बाद कर दे, जो मुख्यमंत्री युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करे. क्या ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए? उसे बदलना चाहिए या नहीं बदलना चाहिए।'
नीचे खड़ी जनता चिराग के सुर में सुर मिलाती रही. चिराग ने फिर लोगों से पूछा 'जिन लोगों ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार किया, उनका क्या करना चाहिए? जेल भेज देना चाहिए या नहीं.’

चिराग ने फिर कहा कि आज चिराग पासवान आप लोगों से वादा कर के जाता है कि सात चिश्चय में जो घोटाला हुआ है, जितना भ्रष्टाचार हुआ है, चाहे वह किसी अधिकारी ने किया हो या मुख्यमंत्री ने स्वयं किया हो. लोजपा की सरकार बनते ही सबकी जांच कराई जाएगी और जेल भेजा जाएगा. चिराग पासवान ने कहा कि वे अपने घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख कर चुके हैं कि सात निश्चय में घोटाला करने वाले को वे जेल भेजेंगे.
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है. हर जगह नकली और अवैध शराब बेची जा रही है. सरकार के सहयोग के बगैर ऐसा नहीं किया जा सकता. चिराग पासवान ने भाजपा के समर्थकों से अपील की कि वे नीतीश मुक्त सरकार के लिए वोट दें.