ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, बाहर फंसे बिहारियों के...

चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, बाहर फंसे बिहारियों के मदद की दी नसीहत

11-May-2020 12:40 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होनें पत्र लिखकर सीएम को बिहार के बाहर फंसे मजदूरों को तत्काल मदद पहुंचाने की नसीहत दी है।


चिराग पासवान ने बिहार के मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि मुसीबत की घड़ी में बिहार सरकार की ज़िम्मेवारी बनती है प्रदेश के बाहर फंसे बिहारियो के लिए प्रदेश सरकार सहारा बने। बाहर फंसे लोगों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रीयों से बात कर बिहारीयों की रहने व खाने पीने की सुविधा को भी सुनिश्चचित करें। 

news image

सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में चिराग ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगो की स्थिति बेहद दर्दनाक बतायी है।बिना साधन के लोग पैदल आने पर मजबूर है जिससे उनकी जांच भी नहीं हो पा रही है जो एक और बड़ा ख़तरा है। उन्होनें लिखा है कि बाहर फंसे हुए कई लाख लोगों का पंजीकरण किया गया है।उसकी सूची सरकार केंद्र सरकार से साझा करें ताकि ट्रेन की उपलब्धता रेल विभाग करवा सके।

news image

चिराग ने पत्र में लिखा की पंजीकरण करवाने में भी समस्या हो रही है।जो नम्बर बिहार सरकार ने प्रवसियों के लिए जारी किए थे लगभग सभी नम्बर पर बात नहीं हो पाती है।पंजीकरण की दूसरी प्रकिया है  कि मज़दूरों को ऑनलाइन फ़ॉर्म भरना है उसमें कई लाख मज़दूर ऐसे हैं जिनके पास ना स्मार्ट फ़ोन है और ना ही वे शिक्षित है।तीसरी प्रक्रिया पंजीकरण की तीसरी व्यवस्था स्थानीय नोडल अफ़सर से या पुलिस थाने पर पंजीकरण करवाने की  उसमें भी प्रावसीयों उनको घर से वहाँ तक जाने की इजाज़त नहीं है।जिससे उनको पुलिस के लाठी का सामना करना पड़ता है।


चिराग ने कहा की जिन लोगों का पंजीकरण इन समस्याओं के बावजूद हो गया है उन्हें जांच कर वापस ट्रेन या बस के माध्यम से बिहार सरकार तत्काल लेकर आए । वहीं ट्रेन की सुविधा कि विषय पर चिराग़ ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है। जिसपर पीयूष गोयल ने कहा है कि जहां भी बिहार सरकार के द्वारा ट्रेन भेजने के लिए बताएगी वहां तुरंत ट्रेन भेज दी जाएगी। चिराग ने बिहार में भी क्वांरेटाइन सेंटर को दुरुस्त करने की बात अपने पत्र में कही है।