BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
03-Feb-2021 08:23 PM
PATNA : बिहार में धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और ठेका-पट्टा नहीं देने संबंधी सरकार के फैसले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोला है. लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि नीतीश सरकार कायर है. लोगों को आक्रोश को दबाने के लिए सरकार हिटलर और मुसोलिनी की राह पर चल पड़ी है.
एलजेपी का हमला
बिहार सरकार के आदेश पर लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ा हमला बोला है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिहार सरकार ने महात्मा गांधी और जे॰पी के विचारों का गला घोट कर हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के विचारों से प्रेरित होकर बेहद कायरना फरमान जारी किया है. अब कोई भी पीड़ित अपनी आवाज नीतीश कुमार के ख़िलाफ नहीं उठा पाएगा. लोजपा ऐसे किसी भी बेतुके फ़रमान के सख्त ख़िलाफ है.
लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है. अब नीतीश कुमार को हर वक्त ये डर सता रहा है कि लोग उनके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे. लिहाजा लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए इस तरह का फरमान जारी किया जा रहा है. अशरफ अंसारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ऐसे फैसले का पूरजोर विरोध करती है. लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को धरना-प्रदर्शन का अधिकार है. लोगों की अभिव्यक्ति का गला घोंटा नहीं जा सकता.