बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
05-Oct-2021 12:20 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच जो लड़ाई चल रही है. उस पर चुनाव आयोग में बड़ा फैसला किया है. चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी है. इस पार्टी का चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर होगा. मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में इसकी मंजूरी दी गई है.
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सियासी विरासत को लेकर उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच जंग लगातार जारी है. इसी बीच निर्वाचन आयोग ने चिराग और पशुपति खेमे की पार्टी को नया नाम दे दिया है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जमुई के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पार्टी को 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' का नाम दिया गया है और इन्हें 'हेलीकॉप्टर' चुनाव चिन्ह दिया गया है.
चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' का नाम दिया है. 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' को 'सिलाई मशीन' चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. आपको बता दें कि पिछले महीने 12 सितंबर को चिराग पासवान ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बरसी मनाई थी, जिसमें तमाम दिग्गज शामिल हुए. अब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी 8 अक्टूबर को रामविलास की पहली पुण्यतिथि मानने जा रहे हैं.
8 अक्टूबर को राजधानी पटना स्थित लोजपा के कार्यालय में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर लोजपा (पारस गुट) की ओर से बड़ी जोरशोर के साथ तैयारियां की जा रही हैं. गौरतलब हो कि पटना में दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पिछले दिनों बरसी मनाई गई थी. इसका आयोजन उनके बेटे जमुई के सांसद चिराग पासवान ने किया था. इसमें बीजेपी नेताओं के शामिल होने की होड़ लगी हुई थी.

