ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / चिराग और मायावती पर अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी,...

चिराग और मायावती पर अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी, ASP ने दिए FIR के आदेश

25-Feb-2023 11:45 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में पिछले ही दिनों पुलिस महकमें के तरफ़ से राज्य के अंदर होली या शिवरात्रि के पर्व पर कहीं भी किसी भी तरह के अश्लील गाने बजाए गए या गाये जाने पर कठोर कार्रवाई का आदेश पारित किया गया था। जिसके बाद अब इसी आदेश के अवहेलना को लेकर पुलिस महकमें द्वारा एक्शन मोड में काम किया जा रहा है। इसी के तहत अब एक फेमस भोजपुरी सिंगर के ऊपर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। 


दरअसल, होली के मौक पर गाने के माध्यम से राजनेताओं को अपमानित करना भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी एवं गीतकार मनीष गौरी के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। देश के दिग्गज नेताओं का नाम लेकर अश्लील गीत गाने के मामले में आरा के सदर एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।


बताया जा रहा है कि, प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में गीत के माध्यम से बसपा नेत्री मायावती एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। जिसके बाद इसको लेकर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्थानीय कलाकार प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भोजपुर एसपी से की थी। अब इसी मांग पर एक्शन लेते हुए भोजपुर एसपी ने  इन दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।


जानकारी के अनुसार, लोजपा (रामविलास ) में एसपी से विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।


आपको बताते चलें कि, भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी ने अपने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव, चिराग पासवान, मायावती समेत कई नेताओं का नाम लिया है। गाने के बोल हैं चोली बेचे चिराग पासवान है। इससे पहले भी प्रमोद प्रेमी इससे पहले भी नेताओं का नाम लेकर गाना गा चुके हैं।