Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
01-May-2024 12:41 PM
By First Bihar
HAJIPUR: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। नेताओं के चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाजीपुर चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां तेजस्वी यादव के लिए बने हेलीपैड पर चिराग पासवान ने अपना हेलिकॉप्टर उतार दिया। इसको लेकर आरजेडी आगबबूला हो गई है और जिला प्रशासन से इसकी लिखित शिकायत की है।
दरअसल, हाजीपुर के शुभई में 29 अप्रैल को तेजस्वी यादव की सभा के लिए आरजेडी की तरफ से हेलीपैड बनाया गया था। तेजस्वी की सभा खत्म होने के बाद 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी सभा के लिए पहुंचे लेकिन बिना आरजेडी की अनुमति के उन्होंने उस हेलीपैड का इस्तेमाल कर लिया जो आरजेडी ने तेजस्वी यादव के लिए बनवाया था। अब यह मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है।
आरजेडी के जिलाध्यक्ष वैजनाथ चंद्रवंशी ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह वैशाली डीएम को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि बीते 29 अप्रैल को हाजीपुर के शुभई मजिराबाद में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सभा थी। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से स्कूल के प्रांगण में अपने खर्च से हेलीपैड का निर्माण कराया गया था।
आरजेडी नेता ने आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिना अनुमति के उक्त हेलीपैड का इस्तेमाल किया गया, जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने जिला निर्वाची पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।