बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
30-Oct-2022 01:10 PM
PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी पटना से दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार के सबसे पॉवरफुल आईएएस अधिकारी छठ पूजा मना रहे हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि वे खुद ठेकुआ का प्रसाद भी बनाते दिख रहे हैं।
छठ एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर वर्ग के लोग साधारण ढंग से पूजा-पाठ करते हैं। इसी बीच आईएएस अधिकारी डॉक्टर एस सिद्धार्थ भी छठी मैया की पूजा करने के लिए अपने हाथ से ठेकुआ बना रहे हैं। उनकी सादगी की चर्चा कई बार पहले भी हो चुकी है। पिछले दिनों वह रात के करीब 10 बजे रोड पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखे थे। इस दौरान उनके साथ कोई सिक्यूरिटी या कोई बॉडी गार्ड मौजूद नहीं था।
आपको बता दें, लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। वहीं, कल छठ पूजा के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद व्रती हवन और पारण करेंगे। छठ घाट पर अर्घ्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए कई व्रती गंगा तट पर पहुंचते हैं तो कई लोग अपने घरों के छठ पर ही अर्घ्य देते हैं।