ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / छपरा में बार डांसरों ने की अश्लीलता की सारी हदें पार, सांस्कृतिक कार्यक्रम...

छपरा में बार डांसरों ने की अश्लीलता की सारी हदें पार, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शर्म से पानी-पानी हुए लोग, देखें वीडियो

15-Oct-2019 04:35 PM

CHHAPRA : देशभर में विभिन्न तरीकों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सामाजिक सेवकों की ओर से बिहार में भी दशहरा बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. यूं तो देश भर में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. वैसे तो छपरा जिले के रिविलगंज का दशहरा पूजा कई मायनों में खास और अलग होता है. लेकिन इसबार सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऐसा कुछ हुआ कि सभी लोग हैरत में पड़ गए. दुर्गा पूजा के समापन के बाद रिविलगंज में विसर्जन पूर्णिमा के बाद यानि एकम तिथि को शुरू होता है जो लगभग 35 घंटे तक चलता है. 


रिविलगंज में एक दर्जन से ज्यादा पूजा समितियां कतारबद्ध होकर प्रतिमा का विसर्जन करती हैं. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. लेकिन इसबार सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार डांसरों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी. दरअसल सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा को बुलाया गया था. जहां बार बालाओं ने अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए. 


ऑर्केस्ट्रा और डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद भी खुले आसमान के नीचे छोटे कपड़े में बार बालाओं का नाच चलता रहा और लोग शर्म से पानी-पानी होते रहें. डांस भी ऐसा की कोई भी महिलाएं इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक मिनट भी ना ठहर पाए. आस्था के नाम पर कानून और समाज की बंदिशों को सरेआम ताक पर रख दिया गया. लोग भी साथ में झूमकर नाचे. लोगों ने डांसरों के ऊपर जमकर पैसे भी लुटाये. लेकिन ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अश्लील भोजपुरी गानों पर बार बालाओं को झुमाना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम रह गया है.