हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Nov-2019 09:54 AM
CHHAPRA: छपरा के रिवीलगंज में दो बच्चियों को किडनैप कर उनकी हत्या करने वाला शैतान पकड़ा गया है. स्केच के आधार पर पुलिस ने रिवीलगंज से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान फिरोज नट के रूप में की गई थी. बच्चियों ने आरोपी का जो स्केच बनवाया उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई.
पुलिस को दिये बयान में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद फिरोज नट ने थाना के हाजत में सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया. सारण के एसपी हर किशोर राय ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने बताया कि उसने दोनों बच्चियों के साथ कोई गलत काम नहीं किया है.
आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया कि उसने गलत नीयत से बच्चियों को अगवा किया था, लेकिन पहचान जाहिर होने के बाद वह डर गया और उसने दोनों बच्चियों की हत्या कर दी. आपको बता दें कि छपरा के रिवीलगंज में अगवा की गई दूसरी बच्ची का शव भी मंगलवार को बरामद हुआ था. दरअसल शनिवार की शाम 5 बच्चियों को उसने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था. जहां 3 बच्चियां उसकी नीयत को भांप कर वहां से भाग गई थीं जबकि दो बच्चियां उसकी गिरफ्त में थी. जिसमें से दो बच्चियों का शव बरामद किया गया.