ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / मिस्त्री की बेटी ने रोशन किया बाप का नाम, मैट्रिक के परीक्षा में...

मिस्त्री की बेटी ने रोशन किया बाप का नाम, मैट्रिक के परीक्षा में की टॉप, बोली- गरीब हूं लेकिन डॉक्टर बनूंगी

05-Apr-2021 09:37 PM

By DHANANJAY KUMAR

CHHAPRA : सोमवार को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी. इसबार मैट्रिक परीक्षा में 78.17% बच्चे पास हुए हैं. दसवीं के एग्जाम में टॉप 10 में 101 बच्चों ने बाजी मारी है. जिनमें लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा. छपरा की रहने वाली तनु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है. तनु के पिता बेहद गरीब हैं और वह मिस्त्री का काम करते हैं. 


छपरा के तेलपा मुहल्ले की रहने वाली तनु कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में कुल 483 नंबर मिले हैं. तनु ने 96.6 % अंकों के साथ पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है. तनु के पिता बिनोद चौरसिया पेशे से मिस्त्री हैं और इनकी मां कमलावती देवी गृहणी हैं. बेटी की इस उपलब्धि से तनु के माता-पिता काफी खुश हैं. तनु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को भी दिया है, जिन्होंने तनु को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की. 


मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान लाने वाली तनु कुमारी ने कहा कि वह आगे और पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं. रिजल्ट आने के बाद तनु के घर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. घरवालों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी. पेशे से मिस्त्री तनु के पिता बिनोद चौरसिया ने कहा कि वह एक मकैनिक हैं. बहुत गरीब हैं. लेकिन इसके बावजूद भी जितना सक्षम हो सकेंगे, वे अपनी बेटी को पढ़ाएंगे. उन्होंने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई.